हरियाणा पर्यटन निगम चेयरमैन अरविंद यादव का संगठन में दबदबा

यूपी में चार लोकसभा कलेस्टर का लीडर बनाया, प्रवास कर बनाएंगे रिपोर्ट

नई दिल्ली, 22 मई – हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने की खुशी में 30 मई से 30 जून तक पूरे देश में एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इसी अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी नेताओं की दो सदस्यों की टोली बनाई गई है। प्रत्येक टोली को 4 लोकसभा के कलेस्टर का कार्य दिया गया है। जिसके तहत वे इन लोकसभाओं में कम से कम दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। इसी के अंतर्गत हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लाल पुरा के साथ उत्तर प्रदेश के बेरली, शाहजहांपुर, बैदुन, ऑवला एवं शाहजांपुर आरक्षित को कलेस्टर बनाया गया है।

गौर करने लायक है कि अरविंद यादव मूलतः हरियाणा के रेवाड़ी निवासी है और उनकी गिनती संगठन में कुशल प्रबंधक एवं तेजतर्रार नेता के तौर पर रही है जिनका उपयोग हाईकमान अन्य राज्यों के चुनाव में करता रहा है।

Related Articles

Back to top button