खट्टर राज में इस वजह से हरियाणा के मंत्रियों की बल्ले बल्ले

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के मंत्रियों को एक बड़ी सौगात दी है | यहां प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को मिलने वाले हाउस रेंट अलाउंस में वृद्धि की है और इसे 50 हज़ार से बढ़ाकर 80 हज़ार रुपये हर महीने कर दिया है | इसके साथ ही मंत्रियों को बिजली-पानी के बिल के लिए 20 हज़ार रुपये अलग से मिलेंगे | इन दोनों को मिला दें तो मंत्रियों को सैलरी के अलावा एक लाख रुपये हर महीने मिलेंगे |

इससे कुछ दिनों पहले ही हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है | मनोहर लाल खट्टर सरकार में बीजेपी के 8, जननायक जनता पार्टी के एक विधायक सहित कुल 10 लोगों को मंत्री बनाया गया है | बड़ी बात ये है कि मंत्रिमंडल में एक निर्दलीय विधायक को भी शामिल किया गया है | मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री बनाए गए हैं | इस मंत्रिमंडल में एक मात्रा महिला विधायक कमलेश ढांढा मंत्री बनी हैं |

बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये गए | राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 40 सीटें मिली थी जबकि जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी | कांग्रेस ने 31 सीटों पर विजय हासिल की थी जबकि इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली थी | बीजेपी ने राज्य में जेजेपी की मदद से सरकार बनाई है |

Related Articles

Back to top button