2022: हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना जारी, कहीं खिले तो कहीं मुरझाए

हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। सोनीपत की तीनों सीटों पर कमल खिला है। वहीं करनाल में भाजपा को झटका लगा है।

Haryana civic elections : हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। सोनीपत की तीनों सीटों पर कमल खिला है। वहीं करनाल में भाजपा को झटका लगा है। यहां पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है। हिसार में हांसी और बरवाला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जानें- कौन-कहां से जीता।

हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीटों पर जीत मिली है। 19 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इनेलो जीत दर्ज की है।

जींद में भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी जीतीं

जींद, उचाना, सफीदों और नरवाना निकाय चुनाव के परिणाम बुधवार को आए। जींद में अनुराधा सैनी, सफीदों में अनीता रानी, नरवाना में मुकेश रानी तो उचाना में विकास ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। जींद में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा सैनी को 25750 मत मिले। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार सविता कुंडू रहीं, उन्हें 13045 मत मिले। अनुराधा सैनी 12705 मतों से जीत कर जींद नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गई हैं।

साढौरा में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा जीतीं

यमुनानगर जिले की नगर पालिका साढौरा में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा ने कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार निशा अग्रवाल को 122 वोट से हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा किया है। इसी तरह नगर पालिका के कुल 13 वार्डों में पार्षद पद के लिए 42 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनावी नतीजों की बात करें तो भाजपा के चार, इनेलो के दो व सात आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। नगर पालिका साढौरा में 10513 मतदाताओं में 8218 लोगों ने 19 जून को वोट डाले हैं।

करनाल में भाजपा को झटका, एक सीट जीती

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गढ़ में भाजपा को करारा झटका लगा है। जिले में चारों नगरपालिकाओं में भाजपा के लिए निराश करने वाले परिणाम आए हैं। हालांकि भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण की प्रतिष्ठा से जुड़ी उनके गृहनगर घरौंडा नगर पालिका की सीट अंतिम दौर में सिर्फ 31 मतों से भाजपा जीत सकी है, यहां शुरू से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरिंद्र कुमार आगे चलते रहे, लेकिन अंतिम दौर में मात खा गए। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी भी कहीं भी अपना खाता नहीं हो पाई है। निसिंग, असंध और तरावड़ी नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है।

हांसी व बरवाला में चेयरमैन पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा

हांसी नगर परिषद व बरवाला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर दोनों जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। हांसी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी ने 5505 और बरवाला में रमेश बैटरीवाला ने 2223 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हांसी में चेयरमैन पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। मगर मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मीनू सेठी व निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी के बीच में था।

कालका नगर परिषद चुनाव में 31 वार्डों में से 18 वार्ड में खिला कमल।

बहादुरगढ़ में सरोज राठी ने 2500 से अधिक वोटों से इनेलो उम्मीदवार मोनिका राठी को हराया। यहां पहली बार भाजपा जीती है।

सोनीपत में खिला कमल

हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना नगर परिषद व गन्नौर और कुंडली नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव में तीनों जगह भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्जकर कमल खिला दिया है। जहां गन्नौर में अरुण त्यागी ने एक तरफ जीत दर्ज की, वहीं गोहाना में भी रजनी विरमानी व कुंडली में शिमला देवी ने जीतकर दोनों जगह भाजपा का परचम लहरा दिया है।

कुरुक्षेत्र में दो सीटों पर भाजपा, एक पर जजपा की जीत, पहली बार आप का खाता खुला :-

कुरुक्षेत्र में निकाय चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित हो चुके हैं। प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के साथ जिले की चारों नगर पालिकाओं में जश्न का माहौल है। कुरुक्षेत्र में पिहोवा और लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन की सीट पर जहां भाजपा के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और साक्षी खुराना ने जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने अन्य सभी दलों को सफाई कर दिया है।

कालका नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा के कृष्ण लाल लांबा 8364 वोटों से जीते

सोहना नगर परिषद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार चेयरपर्सन पद के चुनाव में 1864 मतों से विजयी, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

समालखा नगर पालिका चुनाव

चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुछल 2625 वोटों से जीते। अशोक कुछल को 9704 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय कुमार को 7079 वोट मिले हैं।

जेजेपी को मिली एक और सफलता

गुहला चीका नगर पालिका चुनाव में जजपा विधायक ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रेखा रानी चुनाव जीतीं

उचाना नगर पालिका में निर्दलीय विकास श्योकंद ने 626 वोटों से जीत दर्ज की

राजौंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बबीता देवी ने हरीपाल फौजी को 1112 वोटों से हराया

महम नगर पालिका चुनाव

चेयरमैन पद के लिए भारती पंवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरजीत कौर से 278 वोटों से विजयी घोषित किया गया। भारती पंवार भाजपा समर्थित उम्मीद्वार हैं। भारती पंवार 278 वोटों से जीतीं हैं। भाजपा समर्थित भारती पंवार को 3296 वोट मिले हैं। अमरजीत कौर को 3018 वोट मिले हैं। क्रांति पूनिया को 2179 और मीना बाल्मीकि को 1848 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी 1000 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वह 901 पर रह गए।

महेंद्रगढ़ से नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4600 वोटों से विजय।

सोनीपत में खिला कमल

सोनीपत के गोहाना नगर परिषद में बीजेपी प्रत्याशी रजनी विरमानी ने जीत दर्ज की है। गन्नौर और कुंडली नगर पालिका में भी कमल खिला है।

हांसी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी को 5505 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण एलाबादी ने हराया है। उधर, राजौंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी बबीता रानी 1112 मतों से विजयी हुईं।

नगर पालिका पुन्हाना चेयरमेन अपडेट

भाजपा के बलराज सिंगला को 6451 वोट मिले

निर्दलीय समसुद्दीन को 4771 वोट मिले

बलराज सिंगला ने 1680 वोट से जीत दर्ज की

बहादुरगढ़ का अपडेट

वार्ड 15 से प्रीति राठी जीतीं

वार्ड 16 से ज्योति नरेंद्र राठी जीतीं

वार्ड 17 से सचिन दलाल जीते

भिवानी अपडेट:

तीसरे राउंड के बाद की स्थिति

निर्दलीय प्रीति को 9035 वोट मिले

बीजेपी प्रत्याशी प्रीति 6190 वोट मिले

आप की इंदू को 5641 वोट मिले

कांग्रेस समर्थित मीनू को 4872 वोट मिले

Haryana civic elections continues

सिरसा के रानियां में मनोज सचदेवा तो ऐलनाबाद में राम सिंह सोलंकी और डबवाली में टेक चंद बने चेयरमैन।

महेंद्रगढ़ नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी बने विजेता

चरखी दादरी नगर परिषद चुनाव में जजपा-बीजेपी प्रत्याशी बक्शी राम सैनी 8045 वोट से जीते

नांगल चौधरी से भाजपा प्रत्याशी प्रिया सैनी 134 वोटों से जीती।

आप का खुला खाता, झज्जर में भाजपा का चेयरमैन

आम आदमी पार्टी का हरियाणा में खाता खुल गया है। इस्माइलाबाद नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की निशा गर्ग चेयरपर्सन बनीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झज्जर नगर परिषद में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। झज्जर में भाजपा के जिले सिंह सैनी 6124 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने हैं।

उधर, उचाना में विकास काला चेयरमैन बने हैं। काला पहले पार्षद रहे हैं। किसान संगठनों से जुड़े हैं। असंध में निर्दलीय सतीश कटारिया चेयरमैन बने हैं।

Related Articles

Back to top button