प्रधानमंत्री की गाइडलाइन आने के बाद हरियाणा बॉर्डर हुआ सील

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाइडलाइंस पर हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस समय हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा लगा हुआ है। बागपत जनपद में भी लॉक डाउन के मद्देनजर हरियाणा बॉडर पर पुलिस का सख्त पहरा हैं, बागपत बॉर्डर को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया हैं। अब कोई भी हरियाणा से पैदल या कोई भी वाहन लेकर राहगीर अब बागपत की सीमा में नहीं घुस पाएगा क्योंकि बागपत पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर को पूर्ण रूप से सील कर दिया हैं।

आपको बता दे कि देशभर में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसके चलते हरियाणा, में नौकरी करने वाले हजारों मजदूर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योकि हरियाणा बॉडर को पुर्ण रूप से सील कर दिया गया हैं। कई सौ किलोमीटर पैदल चलने के बाद बागपत में भी हजारों की संख्या में यह लोग दर-दर भटक रहे हैं। वही सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि  निवाड़ा चेक पोस्ट को शासन के आदेश के बाद पूर्ण रूप से सील कर दिया गया हैं, इमरजेंसी व खाद पदार्थ की गाड़ियों को ही बॉडर क्रोश करने की अनुमति दी जा रही हैं। वही  प्रशासन की ओर से चिकित्सको की टीम भी तैनात की गई है। जिसके बाद ही बॉडर क्रोश कराया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button