हरियाणा में बीजेपी के लिए मुश्किल की घड़ी, हरियाणा पार्टी अध्यक्ष का इस्तीफा

हरियाणा में बीजेपी की सरकार खतरे में है | मतगणना के रूझान यह बता रहे हैं कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार कड़े मुकाबले में फंसी है | भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा फेल हो चुका है | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, जिन्हें संगठन में बड़ा ओहदा देकर जाटों को साधने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह खुद टोहना सीट पर पीछे चल रहे हैं| अमित शाह के फटकार लगाने के बाद बराला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है |

बराला ने हरियाणा में पार्टी के मन मुताबिक नतीजे नहीं आने के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है | बताया जा रहा है कि बराला ने यह कदम पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार फटकार लगाने के बाद उठाया | गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया था | मतगणना के ताजा रूझानों में भाजपा 39 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है |

प्रदेश की सियासत के क्षेत्रीय क्षत्रप चौटाला परिवारा में विघटन के बाद अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी 10 और 10 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं | टोहाना सीट पर बराला जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली से 25 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं |

Related Articles

Back to top button