गुरुग्राम नगर निगम ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की गई नई पहल

  • निगम का नशे पर वार
  • युवा छात्राओ को दिए नशे से बचने के गुर
  • निगम के सीएमओ ने गर्ल्स कॉलेज में छात्राओ को किया जागरूक
  • बेटियों के जरिए हर परिवार तक पहुचे मैसेज
  • नशे के नुक्सान के प्रति किया जागरूक
  • नगर निगम के सीएमओ ब्रहमदीप संधू ने चलाया जागरूकता अभियान
  • छात्राओ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलावाई

 

गुरूग्राम नगर निगम की तरफ से शहर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नई पहल की शुरूआत की गई हैं | नगर निगम के सीएमओ ने अब जिले की बेटियों के जरिए नशे पर वार करने का जिम्मा उठाया हैं | इसी कडी में गर्ल्स कॉलेज की छात्राओ को नशे के प्रति जागरूक किया |

प्रदेशभर में बढते नशे के कारोबार को खत्म करने और युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए अब पुलिस के बाद नगर निगम ने नई पहल की शुरूआत की हैं | निमग निगम के हेल्थ विभाग के सीएमओ ब्रहमदीप संधू ने खुद मोर्चा संभालते हुए गर्ल्स कॉलेज की छात्राओ को नशा के प्रति जागरूक किया | सीएमओ की माने तो बेटियों के जरिए युवाओ और परिवार के दूसरे सदस्यो तक मैसेज पहुचे और नशे से बचने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को अपनाया जाए ताकि शहर से जड़ से नशे को खत्म किया जा सके | आज गुरूग्राम की गर्ल्स कॉलेज की 200 से ज्यादा छात्राओ को एक लेक्चर के लिए नशे के प्रति जागरूक किया | जिसमे नशे के नुक्सान और नशे से कैसे बचे इसके बारे में जानकारी दी गई |

नशे के बढते क्रेज में आज सबसे ज्यादा युवा लड़कियों में होड लगी हुई हैं | जिसको खत्म करने के लिए ना केवल अब कॉलेज लेवल पर बल्कि निगम की टीम स्कूलों और नुक्कड़ नाटक के जरिए भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की कोशिश में जुटी हैं | इन छात्राओ को नशे से दूर करने के लिए शपथ भी दिलावाई गई | साथ ही बेटियों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक किया जाये इस तरह के लक्ष्य को लेकर निगम की टीम ने आज छात्राओ के एक ग्रुप को जागरूक किया और आगे भी निगम की टीम इस तरह से लोगों को जागरूक करती रहेगी |

Related Articles

Back to top button