बड़ी खबर: इंजीनियर ने पहले पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूला.. दोस्त को भेजा चौंकाने वाला वीडियो!

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक ही कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर दंपत्ति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को मृतक पति ने खुद अपने दोस्त को वीडियो भेजकर दी थी।

प्रयागराज के अजय और बंगाल की स्वीटी

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार और 28 वर्षीय स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। अजय कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी थे, जबकि उनकी पत्नी स्वीटी पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थीं। करीब तीन साल पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। दंपत्ति सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहते थे। दोनों एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थे।

सुसाइड से पहले दोस्त को भेजा वीडियो

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे अजय ने अपने एक करीबी दोस्त को वीडियो भेजा, जिसमें उसने आत्महत्या की बात कही। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। दोस्त ने तुरंत सेक्टर-10 थाना पुलिस को सूचना दी।

फ्लैट में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वीटी का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था और उसके गले में दुपट्टा बंधा था। वहीं, अजय का शव फंदे से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस ने माना कि अजय ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली।

एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम ने की जांच

सूचना के बाद एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान साफ हुआ कि स्वीटी की हत्या गला घोंटकर की गई थी। शवों को फिलहाल गुरुग्राम सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सोमवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

]पुलिस झगड़े की वजह तलाश रही

थाना प्रभारी ने बताया कि अजय और स्वीटी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है। पुलिस दोस्त और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपत्ति के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे।

Related Articles

Back to top button