पर्यटन, हाइड्रो, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार करेगी काम : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा जहां बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय कोष का गठन किया गया। अब नए साल के अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार की पहली योजना को भी जनता को समर्पित किया है।

कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बुजुर्गों, मूक बधिर, एकल महिला सहित पीड़ित महिलाओं का ख्याल रखने के लिए सरकार के द्वारा इंटीग्रेटेड संस्थान खोले जाएंगे। यह संस्थान हिमाचल प्रदेश के शिमला – कांगड़ा और सुंदर नगर में खोले जाएंगे और इसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा के द्वारा कार्य किया जाएगा। इन तीनों ही संस्थानों में बुजुर्ग मूकबधिर व पीड़ित महिलाओं की सेवा की जाएगी और सरकार के द्वारा उनकी विशेष रूप से मदद भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार काम करने जा रही है। जिसमें विशेष रूप से पर्यटन, हाइड्रो, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल हैं। इस पर सरकार जल्द ही नई योजना लेकर आ रही है और प्रदेश की जनता के बीच भी इस योजना का खुलासा जल्द किया जाएगा। वही कैबिनेट के विस्तार पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और हर जिला को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button