Video: यूपी में नेताजी की बीच सड़क जमकर धुलाई, रोज बोलते – “आजा मेरी गाड़ी पे बैठ जा”, लड़की ने 1 km पीछा कर पीटा!

गोरखपुर, यूपी। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने सड़क पर एक प्रधान प्रत्याशी की जमकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि दिलीप तिवारी नाम का प्रत्याशी आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता था, गालियां देता था और भद्दे कमेंट करता था। विरोध करने पर आरोपी बाइक से भागने लगा, जिसके बाद महिला अपने भतीजे के साथ उसका करीब 1 किलोमीटर तक पीछा कर सड़क पर ही भिड़ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप – रोजाना की हरकतों से परेशान थी
गुलरिहा क्षेत्र की 24 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज में फोर्थ क्लास कर्मचारी है। महिला ने बताया कि क्षेत्र से प्रधान पद की तैयारी कर रहे दिलीप तिवारी अक्सर उसे लिफ्ट देने का बहाना बनाकर परेशान करते थे। आते-जाते गालियां देते थे, भद्दे कमेंट करते थे और कई बार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर चुके थे।
7 सितंबर को जब महिला खेत की तरफ टहलने गई थी, तभी दिलीप तिवारी ने रास्ते में रोककर जातिसूचक गालियां दीं। महिला ने विरोध किया तो आरोपी बाइक से भाग गया। रोजाना की इस परेशानी से तंग आकर महिला ने अपने भतीजे के साथ बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
सड़क पर भिड़ंत – एक किलोमीटर तक पीछा, फिर मारपीट
महिला ने करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया। बरगदही चौराहे के पास आरोपी पकड़ में आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला चलती बाइक से आरोपी का कॉलर पकड़कर खींचती है। इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराया।
गोरखपुर थाना गुलरिया बीआरडी कॉलेज में कार्यरत चौथी श्रेणी की कर्मचारी है*अश्लील हरकत करने पर महिला ने प्रधान प्रत्याशी दिलीप तिवारी को पीटा:* गोरखपुर में बाइक से 1 KM पीछा किया; कॉलर पकड़कर घसीटा, थप्पड़ जड़े… @yadavakhilesh@mediacellsp @samajwadiparty @dimpleyadav pic.twitter.com/uZfphIqtkS
— रोशन मुहम्मद (फ़ौजी) सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव (@RoshanMuhammad6) September 11, 2025
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर – एससी एसटी समेत कई धाराएं लगीं
महिला की शिकायत पर गुलरिहा थाना पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी और उसके साथी राजनाथ तिवारी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का वीडियो और गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।
दूसरे पक्ष की भी शिकायत – महिला पर भी केस दर्ज
प्रधान प्रत्याशी दिलीप तिवारी ने भी पुलिस में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि वह अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में महिला और उसके भतीजे ने रोकने की कोशिश की। बरगदही चौराहे पर उनका कॉलर पकड़कर फाड़ दिया। इसके चलते उन्हें समाज में अपमान झेलना पड़ा। उन्होंने महिला, उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और संपत्ति नुकसान का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस की जांच – साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है। पुलिस वीडियो, गवाह और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।



