गोरखपुर त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वालों बख्शा नहीं जाएगे:सीओ*

 

*कावंड यात्रा व बकरीद को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक*

खजनी बकरीद व कावंड यात्रा को लेकर खजनी के थाना परिसर में में पीस कमेटी की हुई बैठक, शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मनाएं सभी पर्व: क्षेत्राधिकारी खजनी इंदु प्रभा सिंह व अजय कुमार मौर्य ईदउल अजहा (बकरा ईद) श्रावण के महीने में कावड़ यात्रा को लेकर रविवार
को खजनी थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक की गई।सीओ ने बैठक में बकरीद के त्योहार को शांति और शौहार्द से मनाने की अपील की।
थाना परिसर में ईद उल अजहा और कावंड यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई।आयोजित बैठक में बकरीद के त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी खजनी इंदु प्रभा सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की मीटिंग हुई क्षेत्राधिकारी ने कहा ईद उल अजहा का पर्व शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मनाएं। कोरोना प्रोटोकॉल के गाइड लाइन पर ही त्यौहार मनाएं जिससे अशांति व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट न करें,जिससे कोई आहत हो सावन पर्व पर कावड़ यात्रा बिल्कुल भी नहीं निकाले और ना ही 5 लोगों से ज्यादा ईदगाह पर नमाज अदा करें।सभी धर्म व समाज के लोग कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व मनाए।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने बालों को बख्शे नहीं जाएगें।
शांति के साथ ही सभी लोग अपने-अपने त्यौहार मनाए,माहौल बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button