गोरखपुर के सांसद रवि किशन पहुँचे बेनीगंज, CAA को लेकर जनता को किया जागरूक

गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने आज गोरखपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर CAA को लेकर एक बैठक की | इसके साथ ही वह कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में निकले और लोगों से CAA का समर्थन करने की अपील की | जनता से सांसद रवि किशन ने अनुरोध कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए CAA के कानून का समर्थन करें और लोगों को जागरूक भी करें, क्योंकि CAA किसी की नागरिकता लेता नहीं है बल्कि CAA नागरिकता देने का कानून है | उसके बाद रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरक्षनाथ जी का दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया |

बता दें की जहाँ एक तरफ पूरे देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं | वहीँ बीजेपी ने देशभर में नागरिकता कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाया हुआ है | इस कानून के तहत बीजेपी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को नागरिकता कानून की जानकारी दे रहे हैं |

 

Related Articles

Back to top button