गिरिडीह : बिना तथ्य के भाजपा आरोप लगाने में माहिर : बन्ना गुप्ता

गिरिडीह। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव प्रचार के लिए बिहार के सुपोल जाने के क्रम में मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे । इस दौरान सर्किट हाउस में ही पत्रकारों से बातचीत के क्रम में ही स्वास्थ मंत्री ने शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के स्वास्थ की जानकारी देते हुए बताया कि यह सही है कि शिक्षा मंत्री का हालात अब भी गंभीर है। लेकिन स्वास्थ में पहले से सुधार हुआ है। खुद को शिक्षा मंत्री का छोटा भाई बताते हुए स्वास्थ मंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री जल्द बेहतर हो कर लौटेगें और जनसेवा से खुद को जोड़ेंगे। क्योंकि रांची से गिरिडीह आने के क्रम में शिक्षा मंत्री के बेटे से बात हुई, तो बेटे ने भी पिता के हालात को बेहतर बताया है।
राज्य के विधि-व्यवस्था से जुड़े सवाल पर भाजपा द्वारा लगाएं आरोपों पर मंत्री बन्ना गुप्ता उल्टे पत्रकारों से सवाल पूछ बैठे कि पत्रकार ही बताएं कि राज्य में 1200 सौ दुष्कर्म की घटना कहां और कब हुई है। मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तथ्य के साथ भाजपा दुष्कर्म की 12 घटना ही सामने ला दें। क्योंकि बगैर तथ्य के भाजपा आरोप लगाने में माहिर है। मंत्री ने यूपी के योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह यूपी नहीं है और यहां योगी सरकार नहीं, जो दुष्कर्म की घटनाओं पर आंख मूंद ले। राज्य की बहनों के साथ ऐसे घटनाओं को अंजाम देने वालों की खैर नहीं। क्योंकि राज्य में हेमंत सरकार है। जिस पर बहनों को पूरा भरोसा है।
मंत्री ने बातचीत के क्रम में संथाल परगना में हुए आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना पर खेद जताते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है। हालांकि मंत्री बन्ना गुप्ता बातचीत क्रम में यह जरुर माना कि कुछ घटनाएं हो रही है। लेकिन वैसे घटनाओं पर सरकार सख्ती किए हुए। किसी स्थिति में सांप्रदायिक दंगा और लोगों के मौलिक अधिकार हनन करने नहीं दिया जाएगा। गठबंधन की सरकार में एक भी व्यक्ति के साथ गलत होने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button