बड़ी खबर: यूपी में महिला पुलिस का एनकाउंटर, बदमाश के पैर में गोली.. डर के मारे दहाड़े मार के रोने लगा!

नवरात्रि के पहले दिन गाजियाबाद में महिला पुलिस टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का सफलतापूर्वक एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया। यह चर्चा का विषय बन गया क्योंकि यह शहर में महिला पुलिस टीम का पहला एनकाउंटर माना जा रहा है। आरोपी पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की हिम्मत और तेजी ने उसे पैरों में गोली लगाकर काबू किया।

भागते समय बदमाश ने चलाई गोली

SO महिला थाना रितु त्यागी ने बताया कि सोमवार रात डेढ़ बजे वे लोहिया नगर में चेकिंग कर रही थीं। उनके साथ दो महिला दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल थीं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति मेरठ रोड की तरफ से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी स्कूटी छोड़कर भागने लगा और तमंचे से पुलिस पर फायर किया।

महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद वह पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और अब कभी अपराध नहीं करने की कसम खाई।

लूट और चोरी के 10 मुकदमे दर्ज

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम जितेंद्र, पुत्र नंदकिशोर, निवासी सेक्टर-9 थाना विजयनगर है। उसके खिलाफ चोरी और लूट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। मौके से अवैध असलहा, चोरी किए गए टैबलेट और मोबाइल बरामद हुए।

शौक के लिए करता था अपराध

बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र से बाइक और स्कूटी चोरी करके राहगीरों से फोन, रुपए और अन्य सामान लूटता था। चोरी का माल सस्ते दामों पर बेचकर शौक पूरे करता था। उसने हाल ही में क्रासिंग रिपब्लिक कमला हॉल के पास एक मकान से टैबलेट और मोबाइल लूटे थे। उसकी चोरी की गई स्कूटी भी दिल्ली से मिली थी।

महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर

पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने कहा कि गाजियाबाद में यह महिला पुलिस टीम का पहला एनकाउंटर है। यह नारी सशक्तिकरण और महिला पुलिस की क्षमता को और मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button