Ghaziabad: मोर्चरी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था देख CMO को लगाई फटकार

News Nasha

उत्तर प्रदेश से सरकारी अस्पतालों की बदहाली की तस्वीरें आय दिन सामने आती रहती हैं। कभी ऑटो में प्रसव का मामला देखने को मिलता है, तो कभी प्रयागराज में 14 वर्ष के बच्चे के शव को एंबुलेंस न मिलने के कारण कंधे पर ले जाते हुए पिता दिखता है। ऐसी स्थितियों को सुधारने के लिए सरकार कार्यरत है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार जगह-जगह अस्पतालों में जाकर औचक निरीक्षण करते नजर आते हैं।

इसी कड़ी में बिना किसी पूर्व सूचना के डिप्टी सीएम अचानक गाजियाबाद पहुंचे। यहां पर हिंडन में डिप्टी सीएम ने मोर्चरी पर छापा मारा। इस औचक निरीक्षण में उन्होंने कई कमियां पाईं और अनियमितताएं देख कर असंतुष्ट नजर आए। शुरुआती जांच में ही डिप्टी सीएम ने नराजगी जताई है। इस निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमओ को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाते हुए नराजगी जताई है।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री गाजियाबाद जिला अस्पताल पहुंचे और सुविधाओं को जायजा लिया. जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण किया, यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले। साथ ही उन्होंने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और मरीजों से बात कर उनका हालचाल भी जाना।
गौरतलब है कि डिप्टी सीएम प्रदेश के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण करते नजर आए हैं। इसी कड़ी में आज ब्रजेश पाठक गाजियाबाद के हिंडन मोर्चरी में पहुंचे और जमकर फटकार लगाई।

Related Articles

Back to top button