जम्मू कश्मीर आज से बना केंद्र शासित प्रदेश, पहले उप राज्यपाल बने गिरीश मुर्मू

जम्मू-कश्मीर अब से केंद्र शासित प्रदेश बन गया है | गुजरात कैडर के IAS अफसर रहे गिरीश चंद्र मुर्मू ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली | गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने LG पद की शपथ दिलाई |

5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था, साथ ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था | वहीं लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था | गिरीश चंद्र मुर्मू से पहले आरके माथुर ने लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली |

अनुच्छेद 370 हटने के बाद दोनों राज्यों में संसद से पास होने वाले कानून सीधे तौर पर लागू होंगे | हालांकि, दोनों राज्यों में काफी अंतर रहेगा | एक तरफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश होगा, वहीं लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी |

Related Articles

Back to top button