तमिलनाडु में 10 से 24 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन

चेन्नई, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण इसके प्रसार को रोकने के लिए 10 से 24 मई के बीच यानी दो सप्ताह तक पूरे राज्य में कुछ छूटों के साथ पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री एवं द्रमुक के प्रमुख एम के स्टालिन ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ समीक्षा के बाद शनिवार को इस आशय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन 10 मई को सुबह चार बजे से 24 मई की सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला था।

लॉकडाउन के कारण लोग आवश्यक चीजों का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक कर सकें, इसके लिए राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को छह बजे से नौ बजे के बीच कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

Related Articles

Back to top button