चुनाव नज़दीक आया तो महिलाओं के लिए दानी कर्ण बन गए केजरीवाल, कर दिया ये ऐलान

चुनाव के नज़दीक आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली के लोगो की याद आ गयी है | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने कई बड़े बदलाव किये थे | दिल्ली में बजली पानी सस्ती करने के बाद अब केजरीवाल ने एक बड़ा कदम उठाया है | केजरीवाल ने अब दिल्ली की महिलाओ के लिए मेट्रो में और सरकारी बसों में सफर मुफ्त करने का एलान कर दिया है | इसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी | दिल्ली मेट्रो में 33 फीसदी सफर करती है |

केजरीवाल ने इस बात का ऐलान किया कि मेट्रो और बसों में सफर करने के दौरान महिलाओं को टिकट नहीं लेना होगा | इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पूछा था कि वह बताए कि महिलाओं को दी जाने वाली यह सुविधा वो कैसे लागू करेगा | एक अनुमान के मुताबिक, इस योजना के लागू होने से दिल्ली सरकार पर प्रति वर्ष 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा |

केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 2 बड़े फैसले लिए गए हैं | एक तो सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ढाई साल से कोशिश कर रहे थे | डेढ़ लाख सीसीटीवी लगने का टेंडर दिया था, 70 हजार सीसीटीवी का सर्वे हो चुका है | केजरीवाल ने कहा कि 8 जून से कैमरे लगेंगे और दिसंबर तक लगने की उम्मीद है |

केजरीवाल का यह कदम विधानसभा के चुनाव से जोड़ा जा रहा है | विधानसभा के चुनाव नज़दीक आते ही करजरीवाल ने यह बड़ा एलान कर दिया है | हालाँकि केजरीवाल ने इससे पहले भी दिल्ली वालो के लिए कई बड़े फैसले लिए है |

Related Articles

Back to top button