50 एशियाई देशों के नाम बता गयी चार साल की बच्ची! वर्ल्ड रिकॉर्ड!!

भारत की बेटियाँ हमेशा से ही इस देश का नाम रोशन करती आयी हैं | आज़ादी के समय रानी लक्ष्मीबाई हो या आज के समय में एथलीट हिमा दास जिन्होंने अपनी तेज़ दौड़ से सबका दिल जीत लिया | ऐसे में चेन्नई की रहने वाली एक 4 साल की बच्ची ने भारत का नाम ऊँचा किया है | उन्होंने एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया है | चेन्नई में रहने वाली वेयाशिनी सिर्फ 4 साल की है | इतनी सी उम्र में भी उन्हें 50 एशियाई देशो के नाम मुँह ज़ुबानी याद है | उन्होंने सिर्फ देश के झंडो की तस्वीरें देखकर 49 देश के नाम बता दिए | इतना ही नहीं उन्होंने देश के नाम के साथ साथ उनकी राजधानी भी बताई | कमाल की बात यह है कि वेयाशिनी ने ये सब बताने के लिए केवल 84 सेकंड का समय लिया |

इससे पिछला रिकॉर्ड भी 4 वर्षीय बच्ची का ही था, लेकिन वेयाशिनी ने देश के नाम बताने के साथ-साथ देश की राजधानी का भी नाम बताया और रिकॉर्ड दर्ज किया |

जिस समय वेयाशिनी रिकॉर्ड बनाने के लिए नाम बता रही थी, उस वक़्त ट्रम्प वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी वहीँ मौजूद थे | जैसे ही वेयाशिनी ने रिकॉर्ड तोड़ा, ट्रम्प वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी ने खुद उन्हें सर्टिफिकेट से सम्मानित किया | वेयाशिनी के रिश्तेदार उनकी इस जीत से बेहद खुश हैं |

Related Articles

Back to top button