मप्र में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों की बीच अधिकारियों के तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सोमवार देर रात मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस द्वारा आदेश जारी किये गये।
जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रालय भोपाल में खनिज साधन विभाग के उप सचिव नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि विदिशा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल को इंदौर जिले में अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नीमच जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भव्या मित्तल को मंत्रालय भोपाल में उप सचिव और राजगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष सांगवान को नीमच जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button