महाराष्ट्र में जो यह परिवर्तन हुआ है महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ-राम नाईक

मेरे कार्यकाल में अखिलेश यादव ने 100 में 70% अंक प्राप्त किए तो योगी आदित्यनाथ ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर के विकास में अहम भूमिका निभाई

Ram Naik reached Ayodhya : अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता राम नाईक का बयान। महाराष्ट्र के राजनीति पर बोले राम नाईक। एकनाथ शिंदे को फ्लोर टेस्ट जीतना ही था। शिवसेना से जो टूट कर विधायक आए हैं और भाजपा साथ में है तो उनका बहुमत है। महाराष्ट्र में जो यह परिवर्तन हुआ है महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ।

Ram Naik reached Ayodhya:-

शिवसेना भाजपा से मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री बनने के फेर में उद्धव ठाकरे ने एनसीपी व कांग्रेस से गठबंधन किया।कार्यकाल बीतने के पहले ही शिवसेना के लोग अलग हो गए। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोले राम नाईक। राम नाईक ने योगी सरकार के कामकाज की  तारीफ़ की। मेरे कार्यकाल में अखिलेश यादव ने 100 में 70% अंक प्राप्त किए तो योगी आदित्यनाथ ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर के विकास में अहम भूमिका निभाई।उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है जो पूरी दुनिया में सिर्फ चीन अमेरिका और इंडोनेशिया से छोटा है बाकी दुनिया के सभी देश से उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। एक निजी कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे हैं राम नाईक।

Related Articles

Back to top button