नहीं रहे सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज़ अहमद

Up में कोरोना ने इस समय तबाही मचा रखी है और आम हो या खास सभी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं।पीलीभीत में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हाजी रियाज़ अहमद का आज सुबह नाेएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पीलीभीत की सियासत में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले 69 बर्षीय हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते ज़िला अस्पताल के एल-2 में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया,हालात में सुधार न होने पर गुरुवार को उनको नोएडा के अस्‍पताल ले जाया गया था, जहाँ उनका इलाज चल रहा था और आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।न‍िधन की सूचना मिलते ही एसपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पीलीभीत में शोक की लहर दौड़ गई है।साथ ही उनकी निधन की खबर के बाद अन्य दलों के नेताओ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके पैतृक गांव गौहर में उनको दफनाया जाएगा। गांव में सूचना पहुचने पर लोगो ने शोक में मार्केट बन्द रखी है। रियाज अहमद की गिनती सपा नेता अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव के करीबियों में गिनी जाती थी।

वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने हाजी रियाज अहमद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल

Related Articles

Back to top button