देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत हुई खराब, एम्स में हुए भर्ती

देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।बता दे की खबर है कि मनमोहन सिंह के सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनका इस समय इलाज चल रहा है।

इसकी खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर कहां है कि “देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र इस समय 87 वर्ष है। उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरेसिक वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button