टिकट नहीं मिला पूर्व विधायक शंकुतला खटीक ने छोड़ी कांग्रेस

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की करैरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज कुछ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। इस क्रम में करैरा की पूर्व विधायक शंकुतला खटीक ने सोमवार को सोनिया गांधी के नाम से पाती लिख अपना इस्तीफा दे दिया। साथ ही दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा में जाने की घोषणा की।

इसके अलावा केएल राय ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वैसे इन सभी कांग्रेस नेताओं की पार्टी छोड़ने की अटकलें कई दिनों से थीं। इन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस से टिकट मिलेगा। लेकिन जब करैरा से कांग्रेस का प्रागीलाल जाटव को टिकट पक्का हो गया तो नाराज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

कई नेता भाजपा में हुए शामिल-

करैरा में कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ी है। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा सत्य की राजनीति करते हैं इसलिए हम ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा सिंधिया को कमजोर करने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक जसवंत जाटव विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और विजय शर्मा , करेरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button