पूर्व मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने छोड़ी कांग्रेस ,जल्द शामिल होगें बीजेपी में..

अखंड आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता एन किरण कुमार रेड्डी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके भाजपा में जाने की चर्चा है। वह 2018 में दोबारा कांग्रेस में आए थे।अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एन किरण कुमार रेड्डी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक लाइन की चिट्ठी लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की सूचना दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही है। वह करीब चार वर्षों तक आंध्र प्रदेश के सीएम रहे और प्रदेश के विभाजन के फैसले के खिलाफ ही पार्टी से बगावत कर दी थी। वह पिछले लोकसभा चुनाव से पहले वापस कांग्रेस में लौटे भी थे, लेकिन शायद वह फिर कभी दिल से पार्टी को अपना नहीं सके।

Related Articles

Back to top button