“यूपी में का बा” की लोक गायिका नेहा ने उत्तर प्रदेश को बनाया अपना ससुराल, लखनऊ में रचाई शादी

यूपी में का बा गाने से Uttar Pradesh की योगी सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरनी वाली नेहा सिंह राठौर ने यूपी को ही अपनी ससुराल बना लिया है।

Folk Singer Neha Singh Rathore लखनऊ : यूपी में का बा गाने से Uttar Pradesh की योगी सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरनी वाली नेहा सिंह राठौर ने यूपी को ही अपनी ससुराल बना लिया है। जी हां नेहा सिंह राठौर ने 21 जून को अंबेडकरनगर के हिमांशु सिंह से शादी रचाई है।

आपको बता दें कि यह शादी लखनऊ के निलांश थीम पार्क आयोजित की गई थी। नेहा और हिमांशु ने अपनी शादी से नेता और मीडिया दोनों को ही दूर रखा। ये लोग किसी भी तरह का शोर शराबा नही चाहते थें अपनी शादी में।

Folk Singer Neha Singh Rathore

नेहा उस समय खूब सुर्खियों में आईं जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 होने वाले थे। नेहा ने उस समय यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अपने भोजपुरी गाने के माध्यम से वीडियो के जरिए सवाल उठाए। इतना ही नहीं नेहा ने योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंगत्मक तरीके से हमला बोला था।

नेहा की शादी में घर परिवार के साथ दोस्त और करीबी लोग शामिल हुए। ऐसा भी बताया ज रहा है कि लखनऊ में शादी करने का एक ही मुख्य उद्देश्य था और वो भी भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना।

आपको बता दें प्राप्त मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नेहा और हिमांशु एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। उसके बाद दोनों के परिवारों की सहमति से शादी की रस्मों को साकार किया गया. लखनऊ में आयोजित यह शादी बेहद सादे तरीके से की गई। इस शादी में  किसी वीवीआईपी गेस्ट, नेता या अन्य किसी हस्ती को इनवाइट नहीं किया गया.

नेहा हमेशा ही लोकसंगीत से सियासत में मचाती रही हैं धूम :-

ये तो आप सभी जानते हैं कि नेहा सिंह राठौर मशहूर लोक गायिका हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा नीतीश कुमार पर अपने गाने के जरिए निशाना साधकर सुर्खियों में आईं. बिहार में जब लोक गायिका ने बिहार में ‘का बा’ और उसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यूपी में ‘का बा’ गाना गाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

नेहा सिंह राठौर का जन्म साल 1997 में बिहार में हुआ था. वह कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं. वह बिहार के साथ ‘यूपी में लोकगायिका के रूप में मशहूर हैं. भोजपुरी और अवधी में उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है.वह कोरोना जागरुकता पर भी गाना गा चुकी।

Related Articles

Back to top button