मध्यप्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच अधिकारियों के तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में अब राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल विसबल के विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव को लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल में संचालक बनाया गया है, जबकि भोपाल पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) मिलिन्द कानस्कर को भोपाल विसवल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पदस्थ किया गया है।

वहीं, सतना जिले के पुलिस अधीक्षक रिजवान इकवाल को भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक और भोपाल मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को सतना जिले में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार भोपाल मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एम.एल. छारी का ग्वालियर रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद की गई पदस्थापना को निरस्त करते हुए पुनः भोपाल में यथावत रखा गया है।

Related Articles

Back to top button