फिरोजाबाद : स्कूल संचालक को पीट पीट के किया अधमरा।

फिरोजाबाद; ख़बर फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के आमरी गांव की है, जहां एक स्कूल संचालक को हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ जमकर पीटा।
पीड़ित व्यक्ति के शरीर की लगभग कई जगह से हड्डियां टूटी हैं।
आरोपी मरणासन्न स्थिति में पीड़ित को छोड़कर भागे थे। बताया जा रहा है की लाठी-डंडों और लोहे के पाइपों से की पिटाई की गई है।
पीड़ित व्यक्ति के शरीर में लगभग 1 दर्जन से अधिक फैक्चर पाए गए हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल और तनाव व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button