कृषि कानून के विरोध में किसानों ने गेंहू की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

भोर होते ही किसान अपने खेतों पर पहुँचते है, अपनी फसलों की बुवाई, सिंचाई, कटाई और देखभाल करते है। किसान अपने बच्चों की तरह फसल उगाते है और उसकी देखरेख करते है, ताकि अन्न देश की जनता के मुंह का निवाला बन सके। लेकिन यहां एक अजीब ही नज़ारा देखने को मिला। कई किसान अपने खेतो पर पहुँचे, लगा था कि किसान अपनी फसल की सिंचाई या देखभाल के लिए आए होंगे, लेकिन कुछ ही पलों में किसानो ने अपने खेत मे खड़ी गेंहू की फ़सल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे रौंद डाला। अपने हाथों लगाई गई फसल को रौंदने के बाद किसान चेहरे पर मायूसी लिए वापस घर लौट गया। दरअसल, पूरा मामला जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके के गांव ढाबा माजरा का है।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना केस बढ़ने से मचा हड़कंप, अब पुलिस के जवान ऐसे करेंगे काम

जहां कई किसानो ने गन्ना भुगतान न होने, कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन की सुनवाई न होने और ट्यूबवेलों पर लगाएं गए मीटर और ज्यादा बिल आने से दुखी किसानो ने अपने खेत मे खड़ी गेंहू की फसल को ट्रैक्टर चलाकर रौंद दिया। किसान पप्पू, आदित्य, संजय, अनिल आदि ने अपने खेत मे लहलहाती कई बीघा फसल पर।ट्रैक्टर और हैरो चलाकर तहस नहस कर दी। फसल को उजाड़ते हुए किसानो से जब हमने कारण पूछा तो उन्होंने सरकार के प्रति बड़ी निराशा जाहिर की। किसानो का कहना है कि कृषि कानून का लंबे समय से विरोध चल रहा है लेकिन सरकार किसानों की सुनवाई नही कर रही है। किसानो का कहना है कि अब वे केवल उतनी ही फसल उगाएंगे जिससे उनके परिवारों का भरण पोषण हो सके। अब सरकार को बेचने के लिए फसल नही उगाएंगे।

Related Articles

Back to top button