किसानों ने नांगलोई में मचाया बवाल, बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड (Kisan Tractor Rally) के दौरान कई जगहों से पुलिस और किसानों के बीच कई जगह से हिंसा की खबरें आई थी। हालांकि पुलिस किसानों को सेंट्रल दिल्ली से वापस लौटाने में कामयाब रही।

लेकिन ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार, किसानों ने नांगलोई में बवाल मचा दिया है। किसान बैरिकेड्स तोड़कर जनकपुरी की ओर बढ़ गए हैं। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

नांगलोई में बवाल हुआ 

खबर मिल रही है कि किसानों ने सड़कों से बसों को भी हटा दिया है और अब नांगलोई में बवाल हो गया है। वहीँ, इससे पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों वाली सड़क को खाली करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप की आपस में बातचीत हुई, जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया।

दरअसल, यहां धरना देने वाले किसानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि जिन किसानों पर भी गुंडा एक्ट लगा है या अन्य मामले दर्ज हैं वो वापस लिए जाएं। पुलिस प्रशासन ने किसानों की मांग मानी और दिल्ली से आने वाली सड़क को खाली करा लिया।

गृह मंत्रालय में बैठक

वहीं पुलिस-किसानों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गृह मंत्रालय में बैठक हो रही है। इस बैठक में कई अधिकारी शामिल हैं।दिल्ली में सुरक्षा कैसे मेंटेन की जाए इसपर बातचीत हो रही है. इस बीच, सिंघु बॉर्डर की ओर किसने लौटने लगे हैं। इसके बाद, किसान वापस सिंघु बॉर्डर लौट रहे हैं।

बता दें, संयुक्त किसान मोर्चा ने इन हिंसक घटनाओं को लेकर अपना पल्ला झाड़ते हुए इन घटनाओं में अपने साथियों के शामिल न होने की बात कही। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान गणतंत्र दिवस परेड में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए हम किसानों को धन्यवाद देते हैं। हम उन अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की भी निंदा करते हैं, जो आज घटित हुई हैं। ऐसे कृत्यों में लिप्त होने वाले लोग हमारे सहयोगी नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button