टैक्टर रैली से पहले NH24 पर किसानों ने तोड़ा बैरिकेड, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली : 26 जनवरी को देशभर में 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस पर एक नया इतिहास बनने जा रहा है। स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा होगा कि दोपहर तक राजपथ (Rajpath) पर देश की सैन्य शक्ति दिखेगी तो दोपहर बाद दिल्ली (Delhi) की सीमाओं पर ट्रैक्टर परेड कर किसान अपना दमखम दिखाएंगी। केंद्र के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ पिछले दो महीनों से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली बॉर्डर के आसपास ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुछ शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी है।

नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प
इस बीच खबर है कि आज किसान की टैक्टर रैली होनी हैं लेकिन रैली से पहले ही सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों  और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नोएडा मोड़ पर किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। आपको बता दें कि अक्षरधाम से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी जिसे तोड़कर किसान अंदर घूसने की कोशिश करने लगे। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाद में किसानों को वहां से खदेड़ा गया है।

सिंघु बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच गई है। यहां दिल्ली पुलिस ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस गोले का इस्तेमाल किया।

Related Articles

Back to top button