UP गेट पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बोया आलू और गन्ना

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 70 दिनों से ज्यादा समय से बैठे किसानों का आंदोलन लगातार जारी है।

उनका कहना है कि जब तक बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं। अपने आंदोलन को धार देने और जनता का समर्थन हासिल करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है।

हालांकि इसमें दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल नहीं हैं। हालांकि इसके बावजूद पूरे दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर बैरिकेडिंग से लेकर तमाम सुरक्षा बल तैनात हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई कील वाले स्थान पर शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों ने मिट्टी डालकर फूल लगाए थे।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने इस स्थान को अपने कब्जे में लेकर बैरिकेडिंग कर दी है। यहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद आज दिन में राकेश टिकैत ने एक बार फिर वहीं खेती की।

आज उन्होंने आलू और गन्ना बोया। उन्होंने कहा कि खेतों में हल किसान चलाएगा और देश की रक्षा जवान करेगा। इस मिट्टी की रक्षा जवान करेगा।

Related Articles

Back to top button