सुशांत के 35 वे जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे मनाया “सुशांत डे”

 

 

मुंबई, टीवी और फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आज 35वीं जन्मदिन है। आज सुशांत हमारे बीच होते तो खूब धूमधाम से अपना बर्थडे मना रहे होते। फैन्स के लिए भी वह कुछ न कुछ स्पेशल मेसेज या वीडियो भी जरूर शेयर करते हुए “सुशांत डे ” मनाया । लेकिन अफसोस की वह अब हमारे बीच नहीं। 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत शरीर पाया गया था|

संदिग्ध हालत में सुशांत के  फ़्लैट से मिले उनके के शव के लगातार उनकी मौत की गुथ्थी सुलझाने के लिए जांच प्रकिया चल रही है| पर अभी तक सुशांत की मौत की गुथ्थी अभी तक नहीं सुलझी है | जिससे दुखी उनके फैंस ने आज उनके जन्मदिन पर सुशांत डे मनाए कर ट्विटर पर उन्हें याद किया है|

 

 

फैंस ने चलाई न्याय की जंग 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैन्स का गुस्सा बुरी तरह फूटा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐक्टर के लिए न्याय की मांग करनी शुरू कर दी थी, जो अब तक जारी है। न्याय की इस जंग में सुशांत के परिवार और दोस्तों के अलावा कई सिलेब्रिटीज भी शामिल हुए। सुशांत मामले में लोगों को गुस्सा मूवी माफिया और बॉलिवुड में फैले नेपोटिजम पर भी फूटा।

 

उन्होंने कई बॉलिवुड स्टार्स की फिल्मों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। सुशांत केस की जांच फिर सीबीआई को सौंप दी गई थी जो अब भी जारी है। केस की जांच ड्रग्स एंगल तक भी पहुंच गई थी, जिस कारण सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शक के दायरे में आईं और उन्हें कुछ दिन जेल में भी गुजारने पड़े थे।

Related Articles

Back to top button