लोगों के शोर से नहीं लेकिन थलाइवा के छक्कों से गूंजेगा UAE, फैंस को धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी का इंतजार

इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने जा रही है। आईपीएल के शुरू होने से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को राहत जरूर मिली है। इसकी वजह है महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए बहुत समय बाद देखना। जी हां महेंद्र सिंह धोनी को एक लंबे समय बाद खेलते हुए देखा जाएगा। धोनी भारतीय टीम के साथ अपना आखिरी मैच 2019 के वर्ल्ड कप में खेले थे। वह मुकाबला था भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमी फाइनल का।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के साथ खेले ही नहीं है और उनके प्रशंसक इस बात से काफी नाराज हैं पर धोनी को मिस भी कर रहे हैं। धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी देखने की चाहत में लोग परेशान हैं। पहले आईपीएल को स्थगित करने की बात की जा रही थी और इसकी डेट आगे भी बढ़ा दी गई लेकिन अब आईपीएल यूएई में खेला जाएगा। जिसका इंतजार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।


अपने थलाइवा महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए और धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए उनके फैंस देखना चाहते हैं। पहले अटकले लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल का वर्ल्ड कप खेलेंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह वर्ल्ड कप स्थगित करना पड़ा। इस साल t20 वर्ल्ड कप नहीं होने वाला है आईसीसी ने यह बड़ी जानकारी दी है। लेकिन अब आईपीएल ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा खेलते देखा जा सकता है।

वहीं भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर को भी लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मांजरेकर ने कहा है कि जब उनकी धोनी से कोहली की शादी समारोह में बात हुई थी तब पूर्व कप्तान ने कहा था कि जब तक वह टीम में सबसे तेज दौड़ने वाले खिलाड़ी रहेंगे वह खेलते रहेंगे। इस साल आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में होना है और धोनी चेन्नई सुपर करते नजर आएंगे।

मांजरेकर ने एक शो पर कहा कि मुझे लगता है कि वह काफी अच्छा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की अपेक्षा में आईपीएल में सफल और निरंतर रहे हैं इसका कारण यह है कि उन्हें पता है कि उन्हें वहां चार पांच गेंदबाजों को संभालना है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में कुछ अच्छे हैं और कुछ नहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपको पांच शीर्ष स्तर के गेंदबाजों को झेलना होता है। इसलिए वह इस तरह के गेंदबाज चुनने और उन पर रन बनाने में काफी अच्छे हैं।

मांजरेकर ने यह भी कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी से कोहली की शादी के मौके पर बात हुई थी और तब तक वह आत्मविश्वास से भरे थे उन्होंने कहा कि विराट कोहली की शादी पर मुझे उनके साथ समय बिताने का थोड़ा समय मिला था और उन्होंने कहा था कि जब मैं टीम के सबसे तेज प्रिंटर को हरा सकता हूं तब तक मैं अपने आप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर खेलने के लिए फिट मानता हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की एक बार हार्दिक पांड्या के साथ भी रेस हुई थी जिसमें हार्दिक पांड्या को महेंद्र सिंह धोनी ने धूल चटा दी थी। बढ़ती उम्र के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी बेहतरीन प्रदर्शन करते जा रहे हैं हालांकि क्रिकेट से उनकी दूरी प्रशंसकों को हजम नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button