कर्नाटक के कारखाने में विस्फोट, छह श्रमिक घायल

मंगलुरु, कर्नाटक के मंजेश्वर स्थित प्लाईवुड के एक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट होने से छह श्रमिक घायल हो गये।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात हुये इस विस्फोट में घायल सभी श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-शनिश्वरी अमावस्या पर नवग्रह मंदिर पर दुकान लगाने पर प्रतिबंध

बॉयलर में विस्फोट होने के बाद कारखाने में आग लग गई जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।मंजेश्वर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button