Entertainment: दिल्ली में हनी सिंह के ‘My Story’ टूर की धमाकेदार शुरुआत, कॉन्सर्ट में भावुक हुईं मां
दिल्ली के IGI स्टेडियम में हनी सिंह के ‘My Story – India Chapter’ टूर की धमाकेदार शुरुआत। स्टेज पर एंट्री देखते ही भावुक हुईं मां, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो। कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ में झगड़े से मचा हंगामा, फिर संभला माहौल।

Honey singh: मशहूर रैपर-सिंगर Yo Yo Honey Singh ने 14 मार्च 2026 को Indira Gandhi Indoor Stadium में धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ अपने “My Story – India Chapter” टूर की शुरुआत की। कॉन्सर्ट में स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ था और लोगों ने उनके सुपरहिट गानों पर जमकर डांस किया। हनी सिंह ने ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आईज’, ‘सन्नी सन्नी’, ‘लुंगी डांस’, ‘मिलियनेयर’, ‘डोप शॉप’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे गानों से माहौल पूरी तरह जोश से भर दिया। यह शो हनी सिंह के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि उनके माता-पिता Bhupinder Kaur और Sardar Sarabjit Singh भी कॉन्सर्ट में मौजूद थे।
मां हुईं भावुक
कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में हनी सिंह की मां को भावुक होते हुए देखा गया, जब उनके बेटे ने स्टेज पर शानदार एंट्री की। इस दौरान वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं। अपने बेटे के कॉन्सर्ट में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर वह भावुक भी हो गईं और गर्व महसूस करती दिखीं। एक अन्य वीडियो में हनी सिंह के माता-पिता खुशी से झूमते, तालियां बजाते और पूरे उत्साह के साथ अपने बेटे की परफॉर्मेंस का आनंद लेते नजर आए।
कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हंगामा
दिल्ली में शुरू हुआ यह कॉन्सर्ट जहां शुरुआत में बेहद शानदार रहा, वहीं बीच में एक अप्रत्याशित घटना भी हो गई। परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ फैंस और स्पॉन्सर टीम के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।
इंडिया टूर की आगे की तारीखें
दिल्ली के बाद हनी सिंह अपने टूर के तहत अलग-अलग शहरों में परफॉर्म करेंगे। 21 मार्च – Ahmedabad, 28 मार्च – Mumbai, 04 अप्रैल – Pune, 11 अप्रैल – Kota, 25 अप्रैल – Indore, 02 मई – Lucknow, 09 मई – Kolkata, 16 मई – Bengaluru (टूर का आखिरी शो)। बता दें कि इस साल की शुरुआत में भी हनी सिंह अपने कुछ बयानों को लेकर विवादों में आ गए थे, जब दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी टिप्पणियों पर काफी चर्चा हुई थी।



