प्रचंड मोदी लहर में टुकड़े टुकड़े हुआ टुकड़े गैंग

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जोरदार जीत में टुकड़े टुकड़े गैंग के भी टुकड़े टुकड़े हो गए हैं | नरेंद्र मोदी की लहर में टुकड़े टुकड़े गैंग का अस्तित्व ख़त्म होने की कगार पर है | बिहार की वीवीआईपी सीट बेगूसराय में कन्हैया कुमार की करारी हार हुई है। उन्हें बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने हराया। कन्हैया कुमार शुरुआत से ही नरेंद्र मोदी पर ज़ुबानी हमला करते रहे है |
कन्हैया कुमार गिरिराज सिंह के सामने टिक नहीं पाए और गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को बड़े अंतर से हराया | टुकड़े टुकड़े गैंग के लीडर कन्हैया कुमार ने कहा था कि आज़ादी लेकर रहेंगे | बाद में इसे गरीबी बेरोजगारी से जोड़ा गया। कन्हैया कुमार लगभग चार लाख वोटों हारे हैं |
वहीं बिहार में आरजेडी पहली बार एक भी सीट नहीं जीत पायी | लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपना पूरा दम लगा दिया था। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने भी जेल से ही अपनी पार्टी के लिए लोगो से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की थी | इस सब के बाद भी आरजेडी को बिहार से एक भी सीट नहीं मिली |

Related Articles

Back to top button