अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

भूकंप से दहला उत्तर भारत, लोग घरों से बाहर निकले अफगानिस्तान में था केंद्र, कई राज्यों में महसूस हुए झटके फिलहाल किसी बड़े नुकसान की नहीं मिली जानकारी

Earthquake: शुक्रवार को आए भूकंप के झटकों ने उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को डरा दिया। राजधानी दिल्ली-NCR समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और यूपी के नोएडा में करीब 30–35 सेकेंड तक धरती हल्की कांपती महसूस हुई। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बताया गया है। इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई, जबकि गहराई लगभग 175 किलोमीटर रही। जानकारी के मुताबिक, भूकंप शाम 4:12 बजे (UTC) के आसपास आया।

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा असर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, किश्तवाड़, डोडा, उधमपुर और पुंछ समेत कई इलाकों में झटके ज्यादा महसूस किए गए। श्रीनगर से सामने आए एक वीडियो में घर के अंदर लगा झूमर तेजी से हिलता हुआ दिखाई दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपन कितना तेज था।

Earthquake: दिल्ली-NCR में भी हिली इमारतें

दिल्ली और नोएडा में भी ऊंची इमारतों में कंपन महसूस किया गया। कई जगहों पर घरों और ऑफिस में रखी चीजें हिलने लगीं, जिसके बाद लोग एहतियातन बाहर खुले स्थानों की ओर निकल गए।

फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं

Earthquake: अभी तक कहीं से भी किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, झटकों की वजह से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल जरूर बन गया।

Related Articles

Back to top button