अफगानिस्तान से दिल्ली तक इस वजह से भूकंप ही भूकंप!

गुरुवार सुबह तकरीबन सवा छः बजे हिन्दुकुश इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी और यह जमीन में करीब 222.1 किलोमीटर की गहराई से उठा था। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। इसके झटके दिल्ली से सटे नॉएडा तक महसूस किये गए। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक सुबह उठते वक्‍त ही उन्‍होंने भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए।

अभी तक भूकंप आने के कारण कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है। हिन्दूकुश के एरिया में अक्‍सर भूकंप की खबर मिलती है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को यहां दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही दहशत में अधिकतर लोग तुरंत घरों से बाहर आ गए। बता दें कि हिन्दूकुश पर्वतमाला हिमालय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह उत्तरी पाकिस्तान से मध्य अफगानिस्तान तक फैली एक 800 किमी लंबी वाली पर्वत श्रृंखला है।

Related Articles

Back to top button