बिहार: मोबाइल चोरी की घटनाओं के चलते स्पेशल टीम का हुआ गठन

पिछले कुछ दिनों से पटना साहिब पटना जं० रेल खंड में मोबाईल चोरी की घटनाओं में वृद्धि के आलोक में रेल पुलिस उपाधीक्षक, (मु०), पटना के नेतृत्व में मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह एवं अपराधियों की पहचान हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं आवश्यक कार्यवाई की जा रही थी। इसी क्रम में कल दिनांक 18.05.23 को समय करीब 13:30 बजे पटना जं0 के प्लेटफार्म संख्या – 01 पर डियूटी में मौजूद पुलिस कर्मियों को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। उक्त व्यक्ति को पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम राजु कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष पे0 अशोक सिंह ग्राम फतेहपुर वार्ड नं0-04 थाना – राघोपुर जिला वैशाली बताया एवं इसके तलाशी के कम में इसके पास से चोरी के 05 मोबाईल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में इसके द्वारा बताया गया कि मेरे साथ एक और व्यक्ति है। हम दोनो मिलकर पटना जं० पर मोबाईल/पर्श की चोरी कर रहे थे। दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा। अभियुक्त राजु कुमार के द्वारा दूसरे अपराधी के बारे में बताया गया जिसका नाम कुन्दन सिंह है। मेरे द्वारा मोबाईल चोरी कर उसी को दिया जाता है। तदोपरांत सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण करते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में भागने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी प्रारंभ की गयी इसी क्रम में पता चला की यह एक कुख्यात अपराधी है। जिसका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। टीम द्वारा लगातार छापामारी करते हुए स्थानीय थाना राघोपुर के सहयोग से दियारा क्षेत्र थाना राघोपुर जिला वैशाली से दुसरे अभियुक्त को पकड़ा गया। पुछताछ करने पर पकड़ाये अभियुक्त ने अपना नाम कुन्दन सिंह उम्र 25 वर्ष पे०-लक्ष्मण सिंह सा०- फतेहपुर थाना राघोपटु जिला वैशाली बताया। पूछताछ में इसके द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में कबुल किया कि हम पटना जं० पर चोरी का काम करते हैं एवं पूर्व में पटना जं० (राजेन्द्रनगर), रेल थाना कांड संख्या-58/20 एवं 100/20 में जेल जा चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास के संबंध में स्थानीय थाना से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त कि जा रही है एवं इनके गिरोह में शामिल अन्य और अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उपरोक्त संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अपराध शैली:- अपराध शैली में यह तथ्य सामने आया है कि पहला अपराधी राजु कुमार सिंह द्वारा झट से मोबाईल चोरी के बाद कुख्यात कुन्दन सिंह को दे दिया जाता है। कुन्दन सिंह के द्वारा दूसरे अपने साथी के मदद से तत्क्षण उस मोबाईल को देते हुए अपराध किया जाता है। ताकि पहले अपराधी राजु कुमार सिंह की तलाशी यदि यात्रियों के द्वारा शक के आधार पर लिया जाता है तो

कुछ भी नही मिले। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पताः-

01. राजु कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष पे० अशोक सिंह ग्राम फतेहपुर वार्ड नं0-04 थाना- राघोपुर जिला – वैशाली।

02. कुन्दन सिंह उम्र 25 वर्ष पे० लक्ष्मण सिंह सा० फतेहपुर थाना राघोपुर जिला वैशाली

बरामद समानों की विवरणी

01. मोबाईल- 05 छापामारी टीम का सदस्यः-

01. श्री सुशांत कुमार चंचल रेल पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, 02. श्री गोपाल मंडल, रेल पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, पटना जं०

03. पु०अ०नि० संतोष कुमार, रेल पी०पी० अध्यक्ष, राजेन्द्रनगर ।

04. पु०अ०नि० सवलिया राय, रेल थाना पटना जं०। 05. स०अ०नि० राकेश कुमार, रेल थाना पटना जं०।

Related Articles

Back to top button