गुजरात चुनाव से पहले मुर्मू पहुँची गुजरात, क्या ये दौरा ला सकता है कोई बड़ा अंतर

दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जीएमईआरएस गांधीनगर में स्वास्थ्य सिंचाई जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से यानी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति भवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। साथ ही यह भी कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला गुजरात दौरा होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाकर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। वह गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।

राष्ट्रपति 4 अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म ‘हरस्टार्ट’ (herStart) का शुभारंभ करेंगी। साथ ही वह गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में शिक्षा और आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी।

हरस्टार्ट (herStart) यह महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय का एक स्टार्ट-अप मंच है। यह महत्वाकांक्षी स्टार्ट-अप महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए स्थापित किया गया है। यह स्टार्ट-अप कार्यक्रम उन सभी महिलाओं के लिए है जिनके पास नए विचार और मौजूदा व्यावसायिक उद्यम हैं।

Related Articles

Back to top button