सबसे लंबा face mask बनाने पर डॉ. राखी को इंडियन रिकॉर्ड बुक में मिला स्थान

बिजनौर : नजीबाबाद की समाज सेविका डाॅ. राखी आनंद अग्रवाल को सबसे लंबा फेसमास्क बनाने पर इंडियन रिकाॅर्ड बुक में स्थान मिला है। उन्हें अब इस रिकाॅर्ड का सम्मान पत्र प्राप्त हुआ है।
सखी वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका डॉ. राखी आनंद अग्रवाल को इंडियन रिकॉर्ड बुक ने सबसे लंबा फेसमास्क बनाने के कीर्तिमान का मेडल और सर्टिफिकेट दिया है। डॉ. राखी ने इंडियन रिकॉर्ड बुक का आभार व्यक्त किया। नजीबाबाद के पूजा अस्पताल की संचालिका डॉ. राखी अग्रवाल ने कोविड-19 के चलते सबसे लंबा फेस मास्क बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।  रविवार को डाॅ. राखी ने बताया कि इस मास्क का कपड़ा बाद में हॉस्पिटल की कट शीट बनाने के उपयोग में लिया जाएगा। इंडियन रिकॉर्ड बुक द्वारा इसे कीर्तिमान का मेडल और सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

 

Related Articles

Back to top button