फ़िरोज़ाबाद : दिल्ली से बिहार का रही डबल डेकर वोल्वो एक ट्रक से टकराई, 14 कि हुए मौत

फ़िरोज़ाबाद: दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर वॉल्वो बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। यह घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 14 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 2 दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह घटना रात करीब 11 बजे की है।

बताया जा रहा है कि घायलों को  सैफ़ई पीजीआई  में भर्ती करवाया गया है। 5 लोगो को वेंटिलेटर पर भी रखा गया है।
पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को सैफई पीजीआई रेफर किया। घटना की सूचना पर इटावा एसएसपी आकाश तोमर फिरोजाबाद के डीएम सैफ़ई पीजीआई में घटना की जानकारी लेने पहुंचे। वही सैफई इमरजेंसी के एम एस ने बताया कि मृतकों को मृत अवस्था मे लाया गया था मृतकों में सभी पुरुष है जो बिहार के पूर्वी चंपारण, सीवान, ज़िलों के बताए जा रहे है। मृतकों में 11लोगो की पहचान की जा चुकी है ।

Related Articles

Back to top button