अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनाई दिवाली

दिवाली का त्योहार आज न सिर्फ देशभर में बल्कि दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दिवाली मनाई | उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया संग व्हाइट हाउस में दीप प्रज्ज्वलित किए और साथ ही लोगों को शुभकामनाएं भी दीं |

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम दीप प्रज्ज्वलित कर अपने रिश्ते और संस्कृति और मजबूत होने की कामना करते हैं | ये दिवाली सभी के लिए उम्मीद लेकर आए और मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं |”

आज देशभर में दिवाली मनाई जा रही है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया | उन्होंने सबसे पहले सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं |

पीएम मोदी ने कहा कि रोशनी के इस त्योहार पर सकारात्मकता को अपनाएं | साथ ही उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश दिवाली मनाते हैं | वहीं दिवाली के शुभ अवसर पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर अपने दिवाली सेलिब्रशन की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं |

Related Articles

Back to top button