त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां युद्धस्तर पर…

बिग ब्रेकिंग

बाराबंकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है।

मतदाता सूची पहले ही फाइनल हो चुकी अब सभी की निगाहें प्रधान जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य सीटों के आरक्षण पर टिकी हैं।

दावेदारों के साथ ही अन्य लोग भी सीटों का आरक्षण जानने के लिए बेकरार दिख रहे हैं।

बाराबंकी जिले में इस बार 1161 प्रधान 14 475 ग्राम पंचायत सदस्य 1440 क्षेत्र पंचायत और 57 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर मतदान होना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें-हिस्ट्रीशीटर ने पेट्रोल पंप में जाकर की हवाई फायरिंग, फिर हुआ फरार

प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों का आरक्षण भी शासन ने निर्धारित कर दिया है।

जिला प्रशासन को 28 फरवरी तक सूची फाइनल करने के आदेश शासन स्तर पर दिए गए हैं।

आरक्षण की अंतिम सूची आने वाले 2 मार्च को जारी होनी है इसके बाद 4 से 8 मार्च के बीच आपत्तियां मांगी जाएंगी।

10 से 12 मार्च तक आपत्तियां आपत्तियों का निस्तारण 13 व 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

दावेदारों में प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button