सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने किया परिषद से बहिर्गमन

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि मण्डी संशोधन अधिनियम संशोधन कर मण्डियों की उपयोगिता कम करने के संबंध में दी सूचना पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने आज सदन से बहिर्गमन किया।


मंगलवार को शून्य प्रहर में सपा के सर्वश्री अहमद हसन, जितेन्द्र यादव,महफूजुर्रहमान उर्फ महफूज खां, राकेश यादव एवं अन्य सदस्यों ने उत्तर प्रदेश कृषि मण्डी संशोधन अधिनियम-2018 के द्वारा संशोधन करके मण्डियों की उपयोगिता कम करने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी।

सूचना की ग्राहय्ता पर सपा के डा0 संजय लाठर, रामू वालिया एवं नेता विरोधी दल अहमद हसन ने विचार व्यक्त किये। नेता सदन डा0 दिनेश शर्मा एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सरकार के जवाब
से संतुष्ट न होने के कारण सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार करते हुए उसे सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के
निर्देश दिये। इसके अलावा बसपा के सर्वश्री दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप, महमूद अली एवं भीमराव अम्बेडकर ने बदायूं के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अध्यापकों एवं कर्मचारियों का जातिगत आधार पर उत्पीड़न किये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर भीमराव अम्बेडकर ने अपने विचार व्यक्त किये।


नेता सदन शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति श्री सिंह जी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार ने कार्यवाही करा दी गई है।
कांग्रेस के दीपक सिंह ने प्रदेश के युवाओं और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाये जाने के संबंध कार्यस्थगन में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर दीपक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन दिनेश शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति श्री सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश विधानसभा की बजट पर सामान्य चर्चा इन तारीखों को होगी


शून्य प्रहर में शिक्षक दल के सर्वश्री सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जिलस अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, वाराणसी को विवेचना में दोषी पाये जाने पर शासन द्वारा कार्रवाई कराये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन दिनेश शर्मा ने तथ्यों से सदन को अवगत कराया। सभापति श्री सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को तीन माह में कार्यवाही पूर्ण कराकर सदन को अवगत कराने के निर्देश दिये।


इसके अलावा निर्दलीय समूह के राजबहादुर सिंह चन्देल एवं डा0 आकाश अग्रवाल ने नीलकण्ठ ग्रुप हाइवे, गोर्वधन चौराहा, मथुरा के बिल्डर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई किये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर डा0 आकाश अग्रवाल ने बल देते हुए विचार व्यक्त किये। नेता सदन श्री शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


शून्य काल में सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, आषुतोश सिन्हा,आनन्द भदौरिया, लाल बिहारी यादव एवं अन्य सदस्यों ने शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिये समान वेतन का सिद्धान्त प्रतिपादित किये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर मान सिंह यादव, नरेश उत्तम, आषुतोश सिन्हा, शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं नेता विरोधी दल ने अपने विचार व्यक्त किये।


बेसिक शिक्षा मंत्री ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। इसके पहले नियम-39 के तहत औचित्य के प्रश्न सपा के परवेज अली ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्वसिटी के छात्र मो0 अशरफ अली 23 फरवरी, 2021 को शमशाद मार्केट से लापता हो जाने के संबंध में सूचना दी। सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने इसे यह कहते हुये अग्राहय किया कि यह प्रकरण सुसंगत नहीं है।


निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल ने किसान सेवा सहकारी समिति रूरा कानपुर देहात में क्रय किये गये धान के भुगतान के संबंध में सभापति श्री सिंह ने इसे यह कहते हुये अग्राहय किया कि यह प्रकरण
सुसंगत नहीं है।

Related Articles

Back to top button