उत्तराखंड BJP प्रवक्ता के विवादित बोल , कहा किसान आंदोलन राष्ट्र विरोधी ताकत से प्रेरित

उत्तरकाशी : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तरकाशी जिला प्रभारी विनोद सुयाल ने कहा है कि कृषि कानून देश के किसानों की तकदीर बदल देंगे। मगर कुछ लोग नहीं चाहते कि किसान सशक्त हो। किसान आंदोलन के पीछे राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

यहां सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह मे पत्रकार वार्ता में सुयाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने वाले इस कानून को किसी भी हालत में वापस नहीं लेगी। अध्यादेश संसद से पास हुए हैं। संसद में किसी ने विरोध नहीं किया। अब बेवजह किसानों को भड़काया जा रहा है। इस अवसर पर यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत, जिला अध्यक्ष रमेश चौहान पूर्व अध्यक्ष श्याम डोभाल, महामंत्री हरीश डंगवाल, विजय संतरी, सुरेश चौहान, जयबीर चौहान, महावीर नेगी, लोकेंद्र बिष्ट, गिरीश रमोला, जय प्रकाश भट्ट, भारत भूषण भट्ट, शोभन सिंह राणा, अनीता राणा, जालमा राणा, बाल्शेखर नौटियाल, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button