महाराष्ट्र में सत्ता के सूखे के बीच देवेंद्र फडणवीस आज ही खाली कर देंगे वर्षा

गुरुवार को महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार बनने के बाद मुंबई स्थित मुख्यमंत्री आवास भी नए मुख्यमंत्री के लिए खाली होने जा रहा है। खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ (Varsha) खाली कर रहे हैं। वे अब अपने निजी आवास में रहेंगे। इसलिए शुक्रवार सुबह से ही बंगले के अंदर सामान की पैकिंग हो रही है।

मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ से सामान हटाने के लिए मूवर्स-पैकर्स का एक ट्रक बंगले के अंदर गया है। ट्रक चालक ने बताया कि उसे सामन को यहां से दूसरी जगह ले जाने के लिए बोला गया है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र आज ही सीएम आवास को खाली कर सकते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ‘वर्षा’ में आकर रहेंगे या फिर मातोश्री में ही रहेंगे।

पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, मौसम ज़रा बदलने दे!

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस 31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वे एक बार फिर उन्होंने 23 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 26 नवंबर को ही इस्तीफा दे दिया। इस पूरे कार्यकाल के दौरान वे सीएम आवास ‘वर्षा’ में ही रहे। अब वे बँगला खाली कर रहे हैं। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने 27 नवंबर को शायराना अंदाज में ट्वीट कहा था कि पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजा की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा, ‘आपकी वहिनी (भाई की पत्नी) के तौर पर यादगार पांच साल के लिए आप सबका शुक्रिया।’

देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर साधा निशाना

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है। देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि पहली कैबिनेट में सरकार ने किसानों की राहत पर चर्चा नहीं की बल्कि बहुमत को लेकर चर्चा की। अगर बहुमत नहीं है तो फिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर को बदलने पर क्यों विचार हो रहा है। महाराष्ट्र को जवाब चाहिए।

Related Articles

Back to top button