डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बड़बोड़े मंत्री हैं: शिवापाल यादव

पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार को हटाने की जरूरत है। इस भ्रष्ट सरकार से परेशान जनता हो चुकी है। अगर सही तरह से मतदान हो जाए तो भाजपा कहीं से भी नहीं जीत सकती है।

कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले मंत्री हैं। वह अपने विभागों से कुछ विकास नहीं करा सकते हैं और न ही किसी को रोजगार नहीं दे सकते हैं। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई भी नहीं करते हैं, सिर्फ जनता को भ्रमित करते हैं। चाहते हैं कि जनता शिक्षित न हो, इनकी सोच यही है। भ्रष्टाचार में जांच के नाम पर धमकियां देते रहते हैं।

छह साल में कभी जांच कराने की बात करते हैं तो किसी को धमकाने की बात करते हैं। अब जनता धमकियों में आने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार से नाराज हो चुकी है। नगरपालिका के बाद लोकसभा के चुनाव में भी जनता भाजपा को हटाने का काम करेगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले पर कहा कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है, अब न्यायालय ही इसे देखेगा।

Related Articles

Back to top button