Video: मोबाइल चोरी करती पकड़ी गई महिला की बेरहमी से पिटाई, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, भीड़ नहीं मानी!

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2025 – राजधानी दिल्ली के रोहिनी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने एक महिला को मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि महिला लगातार दुकानों से सामान चुराती थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग महिला को पकड़कर डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला रोहिनी मार्केट में घूम-घूमकर दुकानों पर जाती थी और मौका मिलते ही सामान उठा लेती थी। इस बार वह एक मोबाइल चोरी करते हुए स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गई। जैसे ही लोगों को चोरी का अहसास हुआ, भीड़ ने महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से मोबाइल बरामद कर लिया।

भीड़ ने की जमकर पिटाई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग महिला को घेरकर डंडों और हाथों से पीट रहे हैं। इस दौरान महिला बार-बार सफाई देने की कोशिश करती रही, लेकिन गुस्साए लोग उसकी एक न सुनते हुए पिटाई करते रहे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग महिला की हरकत की निंदा कर रहे हैं तो कई लोग भीड़ द्वारा की गई पिटाई पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और ऐसे मामलों में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करानी चाहिए।

पुलिस की जांच जारी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। रोहिनी थाना पुलिस वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है या नहीं।

Related Articles

Back to top button