दिल्ली कांग्रेस नेता ने अपने खून से पत्र लिखकर की मांग, कहा राहुल गांधी को बनाया जाए कांग्रेस अध्यक्ष !

 

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी आलाकमान भी अब परेशान नजर आ रही है। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी पार्टी में बदलाव करने की बात कही है और जो 23 लोगों ने पत्र लिखा था जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बदलाव की मंशा दिखाई थी उस पर भी विवाद हो गया। जिस पर आज दिग्गज नेताओं और पार्टी आलाकमान में मनमुटाव साफ नजर आ गया। ऐसे में कांग्रेस नेता संदीप तंवर ने अपने खून से एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है।

उन्होंने यह भी कह दिया है कि अगर राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो यह फैसला पार्टी के खिलाफ होने वाला है। संदीप तंवर ने अपने खत में लिखा है कि राहुल गांधी ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है। बुरे समय में देश के लोगों की आवाज सड़क से संसद तक उठाई है। अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो यह फैसला पार्टी हित में नहीं होगा।

वहीं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी कहा था कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ही पार्टी की कमान संभालने चाहिए। इसी के साथ उन्होंने एक प्रस्ताव भी पास कर दिया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की है। वही राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष पद पर आने के लिए बहुत से नेताओं ने मांग कर दी है। वहीं रणदीप सुरजेवाला ने भी राहुल गांधी को ही अध्यक्ष पद पर आने की बात कही है। हालांकि जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी के अंदर ही कलह का माहौल बना हुआ है उससे यह साफ हो गया है कि पार्टी बदलाव चाहती है।

Related Articles

Back to top button